फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जीवाड़े में दो बीएमएम समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 12 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ब्लॉक भाग्यनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत हुए घोटाले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। बीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी की तहरीर पर दो बीएमएम समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फर्जी संकुल स्तरीय संघ बनाकर ब्लॉक भाग्यनगर में 16.71 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। सीडीओ संत कुमार के आदेश पर हुई जांच में बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) संकल्प तिवारी और निखिल कुशवाह के अलावा फर्जी संघ में अध्यक्ष पूनम डेविड और खाता संचालक संध्या का नाम सामने आया था। इन्हीं की मिलीभगत से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था।
सीडीओ ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए थे। करीब एक माह पहले बीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी। इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका। अमर उजाला ने इस मामले के प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अब जाकर फफूंद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। दोनों बीएमएम के साथ ही पूनम डेविड और संध्या को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें