फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हमले में 10 नामजद समेत 14 पर प्राथमिकी

Sat, 04 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर की सैनिक कॉलोनी निवासी एक युवक को 14 लोगों ने रॉड व सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गांव खानपुर में देवकली मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी निवासी विवेक कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम खानपुर चौराहे से देवकली मंदिर वाले रास्ते से होकर घर जा रहा था। कोमल मेडिकल स्टोर के पास अरुण यादव, पारुल तिवारी, देबू दुबे, तिलक दुबे, अमन अवस्थी, किशन कुशवाहा, गौरव नागर, सत्यम दीक्षित, राहुल पाठक और माहिर यादव सहित चार अन्य अज्ञात ने जानलेवा हमला कर दिया। रॉड और सरियों से हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर युवक को धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें