फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे विकास वैली के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

यहां पटरी पार करते समय 50 वर्षीय मजदूर रजपाल निवासी फकीरे पुरवा थाना सहायल मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सिपाही ने किसी तरह गाड़ी के नीचे घुसकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अरविंद अग्रवाल व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान सिपाही अर्जुन ने गाड़ी रोकने का इशारा किया और खुद मालगाड़ी के नीचे घुसकर घायल को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परिजन को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें