फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांवड़ियों के विवाद में 10 के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव बरबटपुर में रविवार सुबह महाशिवरात्रि पर शिवालय पर पहले जलाभिषेक करने को लेकर दो कांवड़िये व उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इसके बाद गांव में जाकर दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों की ओर से 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव बरबटपुर निवासी श्याम सिंह व अजय सिंह महाशिवरात्रि पर फरुर्खाबाद के श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेने गए थे। रविवार सुबह कांवड़ के गांव के शिवालय पहुंचने पर दोनों कांवड़ियों व उनके परिजन में विवाद हो गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करवाया। पूजा अर्चना करने के बाद दोनों पक्ष गांव में पहुंचकर दोबारा भिड़ और आपस में मारपीट कर दी।
मारपीट में श्याम सिंह, उनके भाई शिव कुमार व अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने अजय सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर व श्याम सिंह को सैफई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

मामले में अजय सिंह के पिता धुन्नू सिंह ने श्याम सिंह, शिवकुमार, राजकुमार व लखन के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई। वहीं, दूसरे पक्ष से श्याम सिंह के बेटे नीरज ने धर्म सिंह, मंगल सिंह, छुन्नू सिंह, कीरत सिंह, उत्तम सिंह, ब्रजेश के दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें