फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा जिलाध्यक्ष के लिए जातिसूचक शब्द कहने पर प्राथमिकी

Mon, 16 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने कथित पत्रकार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को पार्टी कार्यकर्ता हिमांशु पाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। आरोप है कि इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए शहर के नारायणपुर निवासी मनीष गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और मानहानि की।
पुलिस ने अनुसार आरोपी ने न केवल जिलाध्यक्ष को भ्रष्ट बताया, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से हरिजन जैसे जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। साथ ही कहा गया कि पार्टी को बर्बाद करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी कथित पत्रकार पर पहले भी व्हाट्सएप बेबुनियाद खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें