फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने पर आठ दुकानदारों से 3800 का जुर्माना वसूला

Tue, 07 Jan 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
दुकान के बाहर सामान रखने पर चेतावनी देते ईओ रामआसरे कमल। - फोटो : दुकान के बाहर सामान रखने पर चेतावनी देते ईओ रामआसरे कमल।
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका परिषद ने शहर के दिबियापुर रोड पर मंगलवार दोपहर गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें आठ प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पाॅलीथीन मिलने पर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड पर अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आशीष पांडे, रेवेन्यू निरीक्षक विवेक पांडे, डीपीएम श्रीश मिश्रा ने पालिका कर्मचारियाें के साथ प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की तलाश की। जिसमें आठ दुकानदारों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उनसे 3800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण करने वालों व गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने कहा कि गंदगी को कचरे के डिब्बे में डालें, जगह-जगह फैलाएं नहीं। चेकिंग के दौरान जिसके प्रतिष्ठान के बाहर गंदगी फैली पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें