फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ भरे परचे

Tue, 29 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद ब्लॉक परिसर में मंगलवार तक बीडीसी. पद के लिए 339 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह के देखरेख में नामांकन के पर्चे भरे गए। ब्लॉक परिसर में बने नौ नामांकन टेबिल पर प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ता रहा और नामांकन पत्र जमा करने को अफरातफरी मची रही ।
विज्ञापन



ब्लाक  भाग्यनगर की क्षेत्र पंचायत की 93 वार्डों के लिए नामांकन प्रतिक्रिया के दौरान 401 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की ।


दो दिन चली नामांकन प्रतिक्रिया के दौरान ब्लाक के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात रखा। एसडीएम औरैया जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,  सीओ औरैया सुभाष मिश्रा व थानाध्यक्ष दिबियापुर फहीम अख्तर, महिला  थानाध्यक्ष ने व्यवस्था बनाए रखी।


सुरक्षा की दृष्टि से  पुलिस ने 200 सौ मीटर की दूरी पर बेरीकेटिंग व्यवस्था रखी। नामांकन स्थल पर महिला प्रत्याशियों के लिए अलग से नामांकन  टेबिल की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



साथ ही महिला पुलिस बल को  तैनात रखा गया नामांकन प्रक्रिया के दौरान दूसरे दिन वैकल्पिक ट्रेजरी की व्यवस्था रखी गयी जिससे प्रत्याशियों को ट्रेजरी फीस जमा करने में कोई  असुविधा पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें