फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भरे गए 85 पर्चे

Tue, 29 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया के तहत पर्चा दाखिल करने के नियत समय के बाद दावेदारों की संख्या करीब-करीब स्पष्ट हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 85 दावेदारों ने पर्चे दाखिल कर चुनावी दावा ठोंका।
विज्ञापन


 
प्रथम चरण में शामिल ब्लाक भाग्यनगर की सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड प्रथम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती विमलेश दोहरे पत्नी प्रशांत दोहरे सहित कुल 18 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।


आज की नामांकन प्रक्रिया में सीट पर 11 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित भाग्यनगर द्वितीय सीट से भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कठेरिया ने आज अपने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया।
विज्ञापन



इस सीट से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विपत्ती विनायक सिंह ने एक बार फिर अपना पर्चा दाखिल किया। इस वार्ड से सबसे अधिक 30 दावेदार चुनावी घमासान में शामिल हुए हैं। आज इस सीट पर 21 प्रत्याशियों ने पर्चा भरकर अपना दावा ठोंका।

 
अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित भाग्यनगर तृतीय वार्ड से सबसे कम 10 दावेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि अनुसूचित जाति महिला वर्ग के आरक्षित भाग्यनगर ब्लाक की चतुर्थ सीट से आज बसपा की अधिकृत प्रत्याशी रेखा भास्कर ने पर्चा भरा।


इस सीट से आज सात पर्चे भरे गए। पर्चा दाखिल करने की समय सीमा के बाद अब इस वार्ड में प्रत्याशियों की संख्या 13 हो गई है। जिला पंचायत 17,18,19 व 20 वार्डो से 71 दावेदार चुनावी मैदान में हैं।

 
इसी तरह सहार ब्लाक में जिला पंचायत के 21, 22 व 23 वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 61 दावेदारों ने अपने दावे पेश किए। यहां नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 22 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। इन वार्डो के लिए आज अंतिम दिन 39 प्रत्याशियों ने चुनावी पर्चे भरे।


सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सहार ब्लाक की प्रथम सीट से इंडेन गैस एजेंसी याकूबपुर संचालिका एवं बसपा की अधिकृत प्रीति दोहरे ने नामांकन किया। इस सीट पर आज 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस वार्ड पर अब 20 प्रत्याशी एक दूसरे को चुनावी टक्कर देंगे।

 
सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सहार द्वितीय वार्ड से सपा से जुड़े आदेश चंद्र दुबे ने पर्चा दाखिल कर जिला पंचायत चुनाव के मैदान प्रवेश किया। प्रथम दिन 12 तो दूसरे दिन इस सीट पर 14 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकने को पर्चे भरे। इस सीट पर अब दावेदारों की संख्या 26 हो गई है।


पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सहार ब्लाक के तृतीय वार्ड पर आज 13 नामांकन दाखिल किए गए। इस सीट पर 15 दावेदार आमने- सामने चुनाव लड़ेंगे। जिला पंचायत के वार्डों की नामांकन प्रक्रिया रिर्टनिंग आफिसर एवं मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्र नाथ चौधरी, सहायक रिर्टनिंग आफिसर/डीएसटीओ एनएच अवस्थी ने कराई।

 

आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच - औरैया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के पर्चे दाखिल करने का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद बुधवार से दावेदारों की ओर से दाखिल किए नामांकन पत्रों के जांच का दो दिवसीय कार्य शुरूहोगा। आएओ सतेंद्र नाथ चौधरी ने नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पर्चे खारिज होने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें