फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईटीआई में पांचवे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ की ओर से राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के प्रवेश के लिए पंचम चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी, जिनका प्रथम, द्वितीय, तृतीय अथवा किसी भी चरण में चयन नहीं हुआ है, वे पंचम चरण में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

चयनित होने के बावजूद किसी कारणवश संस्थान में प्रवेश नहीं ले सके अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन में जनपद स्तर पर शैक्षिक योग्यता, संस्थान और व्यवसाय के विकल्पों में सुधार एवं अपडेट करने का अवसर मिलेगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे छह अक्तूबर से नवीन आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन और प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट पर जाकर ई-फॉर्म एवं विवरणी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें