फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल पांचवें युवक की भी मौत

Sun, 20 Nov 2016 10:24 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 नवंबर की रात बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई थी। बाइक पर पांच युवक सवार थे। चार युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। पांचवें युवक ने उपचार के दौरान रविवार की सुबह एलएलआर अस्पताल कानपुर में दम तोड़ दिया
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम जलोखर निवासी दीप सिंह के पुत्र अजय कुमार की गोद भराई रस्म में रमेश पासवान (26) पुत्र पंचदेव निवासी नेहरू नगर मुंबई अपने मित्र पंकज (26) पुत्र प्रमोद के साथ मुंबई से कार्यक्रम में शामिल होने औरैया विकास खंड के जलोखर गांव आए थे। 13 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे कामेश उर्फराधा निवासी बिरौली इटावा, राहुल निवासी कैश जलोखर जसवंत नगर इटावा, भैय्या लाल निवासी एलची नगर बाबरपुर औरैया, पंकज सिंह निवासी जलोखर औरैया व रमेश पासवासन (26) पुत्र पंचदेव निवासी नेहरू नगर बिर्ले मुंबई एक बाइक पर जलोखर से औरैया आ रहे थे।

औरैया शहर में हाईवे पर बसंत पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने कट से मुड़ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ गई थी। हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। रमेश पासवान  को एलएलआर अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली एसएसआई रतन सिंह ने बताया कि रविवार को मृतक युवक के परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें