फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांचवीं के छात्र नहीं कर पाए गुणा, डीएम ने शिक्षक को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
स्कूल में बच्चों से सवाल करते डीएम।  - फोटो : स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। विकास खंड एरवाकटरा में एसआईआरकी प्रगति जानने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्कूली बच्चों का ज्ञापन परखा तो शिक्षा गुणवत्ता की पोल खुल गई। पांचवीं के छात्र गुणा नहीं कर पाए, इस पर सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति देखी व अच्छा काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सराय कछवाह, प्राथमिक विद्यालय रतनपुर, ग्राम पंचायत सचिवालय बीलपुर, प्राथमिक विद्यालय चिटका तथा प्राथमिक विद्यालय कुदरकोट पहुंचकर कार्मिकों की समस्या को भी सुना। उन्होंने उप जिलाधिकारी बिधूना को निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सहायक नामित करते हुए 29 नवंबर तक अभियान के कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चिटका में एसआईआर कार्य में अच्छा कार्य करने पर बीएलओ वंदना की प्रशंसा की तथा मुख्यालय बुलाकर सम्मानित किए जाने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय सराय कछवाह पहुंचे और कक्षा-पांच के छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके शिक्षण कार्य की व्यवस्था परखी। कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा दो अंक का गुणा न कर पाने पर सहायक अध्यापक अवध किशोर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पहुंचकर विद्यालय की बाउंड्रीवाल टूटी होने तथा विद्यालय परिसर में जर्जर भवन को न गिराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जर्जर भवन को गिरवाकर मलबा हटवाने तथा बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने को कहा। उन्होंने बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय तथा तुलसीराम महाविद्यालय बिधूना पहुंचकर प्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति के आवेदनों को तीन दिन के अंदर पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित बीएलओ व सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें