फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो पक्षों के बीच प्रापर्टी विवाद में जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में गोपाल वाटिका के पास दो पक्षों के बीच प्रापर्टी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच उधर से गुजर रहे पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कोतवाली फोन कर दिया। साथ ही सीओ सिटी को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर दोनों पक्षों के महिला-पुरुष समेत 12 लोगाें काे कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनेगी तो शांति भंग में चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें