फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यापार मंडल चुनाव को लेकर घमासान, आज होगा मतदान

Wed, 02 Sep 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को दिबियापुर रोड स्थित एक गार्डन में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन

कस्बे में पहली बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी और महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार उर्फ लालू गुप्ता, कौशल पोरवाल, दीपक स्वर्णकार और हरिशंकर गुप्ता ने दावेदारी की है। वहीं महामंत्री पद के लिए शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता और सुमित सोनी के बीच मुकाबला है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आशीष वर्मा, कुणाल तिवारी, राजकुमार पालीवाल, सभासद मुनीष पोरवाल, अनुपम गुप्ता बॉबी आदि ने एसडीएम कमल कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है और मतदान स्थल पर मौजूद रहेगी। कहा कि प्रत्याशियों को बुलाकर कहा जा चुका कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके कराएं। कोई भी प्रत्याशी यदि कानून हाथ में लेने का कार्य करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें