फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजमिस्त्री की हत्या के मामले में मंगेतर से पूछताछ, नहीं मिला मोबाइल

Tue, 20 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-36-अनुज। फाइल फोटो
विज्ञापन
दिबियापुर। राजमिस्त्री अनुज की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसकी मंगेतर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को अनुज का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। अब पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी अनुज उर्फ छोटे (21) की शादी कानपुर देहात स्थित मंगलपुर के गांव लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। रविवार शाम करीब छह बजे युवक घर से होने वाली ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद मंगेतर पूर्वी का अनुज के भाई मनोज के पास फोन पहुंचा, जिसमें उसने अनुज की बाइक से बकरी मर जाने और पशुपालक द्वारा तीन हजार रुपये की मांग करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद मनोज अपने साथियों व पूर्वी के पिता अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अनुज की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह तड़के करीब चार बजे दिबियापुर के गांव भियांपुर के पास खेत में अनुज का शव पड़ा मिला। पास में मिली बाइक पर फास्ट फूड टंगा मिला, जिसे पूर्वी ने मंगाया था।
मंगलवार को थाना पुलिस ने पूर्वी और उनके परिवार के लोगों को थाने बुलाया। सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में पूर्वी ने बताया कि उसके पास पौने सात बजे अनुज की कॉल आई थी, जिसमें उसने सड़क हादसे की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपने व अनुज के परिवार को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद अनुज का मोबाइल बंद मिला था।
मंगलवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी मृतक के गांव पहुंचे और परिजन से घटना के बारे में जानकारी लेकर सांत्वना दी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास मिली मोबाइल की अंतिम लोकेशन
हत्या के बाद राजमिस्त्री का मोबाइल दूसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिला। सर्विलांस पर मोबाइल नंबर डाला गया। इस दौरान उसकी लोकेशन घटनास्थल के पास मिली। दूसरे दिन की जांच में पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें