फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला डॉक्टर मौजूद नहीं, रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज

Thu, 07 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19-सीएचसी दिबियापुर का निरीक्षण करतीं अतिरिक्त एसडीएम अरसला नाज।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। अजीतमल की अतिरिक्त एसडीएम अरसला नाज ने बुधवार की सुबह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित पाए गए। जब उन्होंने रजिस्टर चेक किया तो महिला डॉक्टर की उपस्थिति दर्ज मिली। इस पर उन्होंने स्टाफ के फटकार लगाई।
विज्ञापन

एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया था। उसके परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी लाए थे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार के न मिलने पर परिजन ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। शिकायत मिलने पर अजीतमल तहसील में अतिरिक्त एसडीएम अरसला नाज सीएचसी पहुंचीं। उनके पहुंचने तक डॉ. पंकज कुमार उपस्थित हो गए।
एसडीएम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ की जानकारी ली। इसमें डॉ. अब्दुल करीम, डॉ. सऊद अहमद, डॉ. शिखा राजपूत और एलटी सौरभ कुमार अनुपस्थित मिले। हालांकि डाॅ. अब्दुल करीम कुछ देर बाद पहुंच गए। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसमें डॉ. शिखा राजपूत की उपस्थिति दर्ज थी। इस पर उन्होंने डॉ. पंकज से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इस दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी ने एसडीएम को बता दिया कि डॉ. शिखा डाॅ. पंकज राजपूत की पत्नी हैं। इस पर एसडीएम ने डॉ. पंकज से सवाल किया कि क्या डॉ. शिखा राजपूत के हस्ताक्षर आपने किए हैं। इस पर डॉ. पंकज द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इस पर अतिरिक्त एसडीएम ने नाराजगी जताई और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। अतिरिक्त एसडीएम द्वारा 40 मिनट तक निरीक्षण किया गया और सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें