फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर शिक्षक की मौत

Thu, 08 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
रोती बिलखतीं घर की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की घर के बाहर नाले में गिरकर मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी गोपाल मिश्रा (42) पुत्र प्रसन्न कुमार मिश्रा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह गुरुवार को घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। घर के बाहर वह असंतुलित होकर नाले में गिर पड़े। परिजनों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। नाले में शव देखकर चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।  शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें