फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटे-बहू से आजिज होकर वृद्धा पहुंची थीं खुदकुशी करने

Sat, 26 Jul 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग 13बी पर गुरुवार शाम एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। रेलकर्मी ने उन्हें ट्रैक से हटाकर उनकी जान बचाई थी। महिला बहू-बेटे से नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन




जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव करना राजपुर निवासी 65 वर्षीय मालती देवी पत्नी जसवंत सिंह के घर काफी दिनों से कलह मची थी। आरोप है कि बेटा-बहू उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे तंग आकर वह घर से ऑटो से अछल्दा कस्बा पहुंची। इसके बाद वहां से सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं और ट्रैक के बीचोबीच खड़ी हो गंई।

इसी दौरान अछल्दा स्टेशन पर एसएनटी विभाग में तैनात कर्मी सचिन की नजर उन पर पड़ी। तत्काल वह महिला के पास पहुंचा और उन्हें ट्रैक से हटाते हुए पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। महिला से पूछताछ के बाद उन्हें थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक अछल्दा रमेश सिंह का कहना है कि महिला ने पूछताछ में बताया कि बेटा व बहू परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अछल्दा के गांव गद्देयन से महिला के भतीजे जितेंद्र कुमार को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें