फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट, 150 गांवों में रात भर रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बुधवार रात करीब 10:30 बजे 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र के करीब 150 गांवों में अचानक अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से उमरैन, दोबामाफी, समायन, एरवाकटरा और बढ़िन फीडर से जुड़े गांवों के लोगों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह बिजली निगम की टीम ने लाइन की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट का पता लगाया और मरम्मत का कार्य शुरू किया। अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बुधवार रात आपूर्ति बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें