फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फॉल्ट से नौ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 01 Feb 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट होने पर शनिवार की रात तीन बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बे सहित आसपास के गांव की लगातार नौ घंटे आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की लाइन में बीती रात लखनपुर गांव के पास फॉल्ट हो गया। रविवार सुबह कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढकर काम शुरू किया। कर्मचारियों द्वारा फॉल्ट मिलने के बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं बीते शनिवार सुबह बिहारीपुर गांव के पास मेन लाइन में फॉल्ट होने से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही थी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित हो जाती है। विभाग जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि लखनपुर गांव के पास 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने पर कस्बे और आसपास के गांवों की आपूर्ति बाधित रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें