फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कपड़े देख बिलख पड़ा पिता, 15 दिन से था लापता

Sun, 25 Feb 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कानपुर देहात के खोजाफूल में 11 दिन पहले मिले शव की शिनाख्त पिता ने कपड़े देखकर की है। वह 15 दिन पहले अपनी ससुराल दिबियापुर के उमरी गया था। पिता ने बहू और उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


अजीतमल के गांव महाराजपुर (ऊंचा) निवासी रामलाल परिजनों के साथ दिबियापुर थाने पहुंचे। बताया कि पुत्र चंद्रभान उर्फ रवि (28) की शादी आठ वर्ष पहले दिबियापुर क्षेत्र के गांव कमंडलापुर में की थी। रवि के सास ससुर और साला दिबियापुर के उमरी में किराये के मकान में रह रहे थे। चंद्रभान की पत्नी भी काफी समय से मायके में थी। 10 फरवरी को चंद्रभान उमरी स्थित अपनी ससुराल आया था। इसके बाद से चंद्रभान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
24 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कानपुर देहात के गांव खोजाफूल में हाईवे किनारे 13 फरवरी की सुबह एक युवक का शव मिला था। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अपने बेटे चंद्रभान के रूप में की।
विज्ञापन

सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि शव जहां मिला है। वहीं के संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजन वहीं गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें