फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटी के घर जा रहे पिता की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में लोहामंडी स्थित ग्रामीण बैंक शाखा के पास बेटी के घर जा रहे पिता को शुक्रवार की सुबह बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव निवासी किसान सियाराम (50) सुबह बेटी के घर जाने के लिए किसी वाहन से कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास उतरे थे। यहां से वह पैदल बाजार होते हुए नदी पुल की ओर जा रहे थे। ग्रामीण बैंक शाखा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सियाराम को सीएचसी भेजा और बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीएचसी में सियाराम को मृत घोषित कर दिया गया।
सीएचसी पहुंची कोतवाली पुलिस ने दामाद मनोज व अन्य परिजन से पूछताछ की। परिजन ने बताया कि बेटी अनीता की ससुराल गांव सांवलिया में है। वह बेटी की ससुराल में पूजा-पाठ में शामिल होने जा रहे थे। सियाराम खेती-किसानी करते थे। बड़ा बेटा गुड्डू गांव में रहता है और छोटा बेटा निर्देश लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि बाइक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें