फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुत्र की मौत के गम में पिता ने खाया जहर

Mon, 05 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। पुत्र की मौत के गम में परेशान बुजुर्ग पिता ने जहर खा लिया। अस्पताल में उनकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को उनके बेटे ने जहर खाकर जान दी थी।
विज्ञापन


मामला बिधूना कोतवाली के रुरुगंज चौकी क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। यहां शनिवार शाम ओेमकांत शाक्य (27) ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। मामले में काफी विवाद भी हुआ था। रविवार शाम पुलिस की निगरानी में युवक का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि जवान बेटे की मौत से उसके पिता जबर सिंह शाक्य (60) काफी परेशान थे। इसी गम में रविवार देर रात उन्होंने भी जहर खा लिया। परिजन उन्हें बिधूना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव व रुरुगंज चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर जबर सिंह को अस्पताल से घर ले जाया गया। पुलिस ने उन्हें समझाया। चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें