औरैया। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पकड़ लिया गया है। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम नहर कोठी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि आरोपी फेरी लगाकर घरेलू उपयोग का सामान बेचता है। वह बाहर भागने की फिराक में अछल्दा रेलवे स्टेशन जा रहा था। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामला 28 अप्रैल का है। घर पर बेटी अकेली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)