बैलीपुर गांव, अछल्दा में चोरों ने रात में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। परिवार छत पर सो रहा था और सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिधूना। अछल्दा के गांव बैलीपुर में एक परिवार छत पर सोता रहा, और चोर जीने कुंडी खोलकर घर में प्रवेश कर गए। कमरे में रखे लाखों रुपये के जेवर चोरों ने पार कर दिए। सुबह कमरे में सामान बिखरा देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच की और परिजनों के बयान लिए।
विज्ञापन
बैलीपुर गांव निवासी अवधेश कुमार बुधवार रात खाने के बाद बेटे साथ छत पर चले गए और जीने के दरवाजे में कुड़ी लगाकर सो गए। देर रात करीब डेढ़ बजे चोर जीने की कुंडी खोलकर अंदर चले गए। बाद में कुंडी को अंदर से लगाकर कमरे में प्रवेश कर गए। वहां रखे बक्से का ताला तोड़कर हार, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, बृजबाला, पायल, अंगूठी आदि जेवर पार कर दिया। घटना के समय घर पर महिलाएं थी नहीं, वो इलाज के लिए सैफई में गई थीं।
सुबह जागने पर पिता-पुत्र नीचे पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा मिला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना में करीबी का हाथ होने की आशंका है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।