फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, दो पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फफूंद-बाबरपुर रोड पर भर्रापुर मोड़ के पास सोमवार देर रात बाइक और मोपेड की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार पिता की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटों की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई में भर्ती कराया गया है। मौके पर टूटा हेलमेट मिला है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के कटरा हेमनाथ के डेरा कर्नाटक निवासी धर्मवीर (35) खेल तमाशा दिखाता था। सोमवार को वह दो पुत्रों राज (16) व कृष्णा (7) के साथ मोपेड से क्षेत्र के गांव जुआ में खेल तमाशा दिखाने गया था। रात में लौटते समय फफूंद-बाबरपुर रोड पर भर्रापुर मोड़ के नजदीक सामने से आ रही बाइक से उसकी मोपेड भिड़ गई।
हादसे में मोपेड सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी भेजा। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय रास्ते में धर्मवीर की मौत हो गई। धर्मवीर के सिर और पेट में चोट लगी थी। मृतक की पत्नी राजकुमारी, पुत्र सर्वेश व पुत्रियां सजनी व गुंजा बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें