फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर चप्पे चप्पे में तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
टोल प्लाजा अनंतराम पर पुलिस बल के साथ मौजूद एसडीएम रमापति व सीओ कमलेश पांडेय। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। किसानों के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर जिले भर में पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी सतर्क रहे। जगह-जगह जवानों की तैनाती के साथ ही उच्चाधिकारी गश्त करते नजर आए। बिधूना में किसानों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी भाग गए।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में किसानों के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, एडीएम रेखा एस चौहान भ्रमण करते रहे। एडीएम एमपी सिंह, एसडीएम सदर रमेश यादव, एसडीएम बिधूना राशिद अली खान, एसडीएम अजीतमल रमापति, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय व सीओ बिधूना मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ किसानों की गतिविधि पर निगाह रखे रहे।
अजीतमल में टोल प्लाजा पर पुलिस बल ने ज्यादा सक्रियता दिखाई। यही स्थिति जिले की कानपुर देहात, जालौन व कन्नौज की सीमा पर रही। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर नौगवां पुलिया के पास दोपहर एक बजे ट्रकों को रोककर जाम लगाने का प्रयास किया गया। इसका वीडियो वायरल होते ही सीओ मुकेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन प्रदर्शनकारी पहले ही भाग निकले। सीओ ने बताया सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल किया गया था, उससे रोड जाम करने का प्रयास करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें