फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवाया फ्रेट कॉरीडोर का काम

Wed, 17 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर का काम रोककर विरोध करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकाया मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने रेलवे फ्रेट कॉरीडोर का काम रुकवा दिया और वहीं पर डेरा डाल दिया। निर्माण करा रही टाटा कंपनी के मैनेजर ने समझाने की कोशिश की मगर किसान नही मानें और पूरे दिन काम नहीं हो सका। किसानों ने कहा कि बिना मांगे पूरी होने तक काम नही करने देंगे।  रेलवे फ्रेट कॉरीडोर के तहत कंचौसी से फफूंद स्टेशन के बीच थर्ड लाइन बिछाने का काम जारी है। मंगलवार को सूखमपुर गांव के एक सैकड़ा से अधिक महिला पुरुष किसान मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों व कर्मचारियों से बकाया मुआवजा व नाला सड़क बनाए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर किसान हंगामा काटने लगे और काम रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि पहले उन्हें बकाया मुआवजा दिए जाए और निर्माण में जो नाला व सड़क बंद की गई उसे दोबारा बनाया जाए तभी काम होने देंगे। किसानों ने कहा कि पिछले सप्ताह उन्हे दो दिन में मांग पूरी होने का आश्वासन मिला था और आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। निर्माण करा रही टाटा निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एस खड्डा  अपनी टीम के साथ पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की मगर विफल रहे।

इसके बाद उन्होंने पुलिस कोे सूचना दी। काफी देर तक पुलिस भी नही आई और किसान काम बंद कराकर जमा रहे। किसानों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक काम नहीं होने देंगे। परियोजना प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि वह छुट्टी पर है। पता करके किसानों के मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें