फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेप्सिको के साथ आलू की आधुनिक खेती करेंगे किसान

Tue, 09 Jun 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद के आलू उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के मानस सभागार में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आलू उत्पादक किसानों और पेप्सिको कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पेप्सिको कंपनी बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के खेत से ही आलू खरीदेगी। कंपनी द्वारा किसानों को उन्नत बीज और तकनीकी सहयोग मुहैया कराया जाएगा। साथ ही माइक्रोइरिगेशन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
कहा कि फसल पकने पर कंपनी अपने वाहनों से उसे सीधे भंडारण तक ले जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया कांट्रेक्ट फार्मिंग के तहत होगी जो पूरी तरह स्वैच्छिक है। बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार और पेप्सिको प्रतिनिधि हरगोविंद पांडेय व किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें