फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे का शिक्षक पद पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा में किसान के बेटे ने सफलता हासिल की है। सहायल रोड दिबियापुर निवासी गिरेंद्र सिंह पुत्र तिलक सिंह ने प्रदेश में 98वां स्थान प्राप्त किया है। उनका कहना है कि जिले से 13 लोगों का चयन हुआ है। उनमें वह प्रथम स्थान पर हैं।
विज्ञापन

गिरेंद्र ने पीबीआरपी विद्यालय में बतौर शिक्षक सेवाएं भी दी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता, परिवार, गुरुजनों व दोस्तों को दिया। पीबीआरपी के प्रबंधक दिनेश पांडे, प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप और स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गिरेंद्र के पिता गांव पुर्वा मका सहायल में खेती करते हैं। उनसे छोटा भाई सीआरपीएफ में और सबसे छोटा पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें