फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब में उगी घास में फंसा मिला किसान का शव

Wed, 22 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी34- इंद्रपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अयाना। क्षेत्र के जसवंतपुर में बुधवार सुबह एक किसान का शव तालाब में उगी घास के बीच में फंसा मिला। खेत की ओर गए किसानों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जसवंतपुर गांव निवासी इंद्रपाल कठेरिया (48) किसान था। खेतीबाड़ी कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। इंद्रपाल के छोटे भाई शिवपाल कठेरिया ने बताया कि भाई इंद्रपाल सोमवार शाम पंपिंग सेट के खेत की सिंचाई करने के लिए निकला था। उनके घर न पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह उनका शव तालाब किनारे पानी में उगी झाड़ियों में फंसा मिला। मौत की जानकारी पर पत्नी विनीता व बच्चे में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-22एयूआरपी34- इंद्रपाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें