फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकानदार व कर्मचारी को पीटकर नकदी व चेन लूटी

Wed, 22 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी19- मारपीट का दृश्य। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
एरवाकटरा। फ्री में सामान देने से मना करने पर आठ युवकों ने दुकानदार को पीट दिया। बचाने आए कर्मचारी पर भी हमलावर हो गए। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपी है कि बाद में आरोपी दुकान में रखे 70 हजार व चेन लूट गए। पुलिस पहले टरकाती रही। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरौनाकला निवासी धर्मवीर किराने की दुकान किए है। 19 अक्तूबर की रात आठ बजे शीलू, गुड्डू, अनिल, शिवम, सुमित, राहुल, गोलू, अमन दुकान पर पहुंचे। वहां फ्री में सामान मांगने लगे। दुकान ने फ्री में सामान देने से मना किया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि आरोपी दुकान के अंदर घुस गए। धर्मवीर के साथ पीट दिया। बचाने आए कर्मचारी गोविंद को पिटने लगे। आरोप है कि दुकान में रखे 70 हजार रुपये व सोने की चेन लूट गए।
व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस पहले तो टरकाती रही। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को व्यापारी की तहरीर पर मारपीट, लूट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गई। अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें