फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से किसान खुश, धान की रोपाई शुरू

Sun, 06 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
खेत में धान की पौध लगातीं महिलाएं। - फोटो : खेत में धान की पौध लगातीं महिलाएं।
विज्ञापन
बिधूना। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से किसान खुश हैं। उन्होंने धान के लिए खेत तैयार कर रोपाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि इसी तरह अच्छी बारिश हुई तो धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिधूना क्षेत्र में भले ही रजबहों में पानी न आया, लेकिन बारिश होने व सबमर्सिबल चलाकर किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है। इस बार अच्छी बारिश होने उम्मीद से किसानों ने धान का रकबा भी बढ़ा दिया है। उन्हें इस बार धान का अच्छा उत्पादन होने से उम्मीद है। जिन किसानों के पास सिंचाई के संसाधन नहीं हैं, वह बारिश पर ही निर्भर हैं।
इस बार बारिश समय से शुरू होने से किसान धान की फसल करने की तैयारी में जुट गए हैं। बारिश होने के साथ किसानों ने सबमर्सिबल से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई चालू करा दी है। किसानों का कहना है कि देरी से धान की रोपाई होने से उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

धान की फसल के लिए बारिश का पानी सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलने की उम्मीद है। अच्छी फसल होने पर एक एकड़ में 15 से 20 क्विंटल धान का उत्पादन हो जाता है।
समय से हुई रोपाई
बमुराह रठगांव निवासी मनोज यादव का कहना है कि इस बार समय से बारिश हुई है। इससे धान की पैदावार भी अच्छी होने का उम्मीदें है। बारिश होने से धान की रोपाई समय से शुरू हो गई है।
पानी नहीं भरना पड़ेगा
फैजुल्लापुर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि बारिश होने से खेतों में पानी नहीं भरना पड़ेगा। इसलिए किसान बारिश के पानी से ही पलेवा कर रोपाई कर रहे हैं। आगे यदि बारिश कम हुई तो सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें