फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झमाझम बारिश से किसान खुश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 09 Jul 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/रुरुगंज। सुबह से उमड़े-घुमड़े बदरा बुधवार दोपहर झमक कर बरस गए। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि धान के लिए अभी और पानी की जरूरत है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। दिन चढ़ने के साथ बारिश की रफ्तार बढ़ती गई और दोपहर करीब 12 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि अभी धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त पानी नहीं हुआ। हालांकि बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई। इससे धान की पौध लगाने के लिए नलकूप से खेत भरने के लिए अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रुरुगंज क्षेत्र के किसान बलराज यादव, विशेष यादव, हरगोविंद सिंह सेंगर,अनिल कुमार, रामप्रसाद, हरिकेश आदि ने बताया कि बारिश से काफी लाभ मिला है। जहां खेतों में भरपूर नमी हो गई है, वहीं सूख रही धान की पौध में भी अब सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने से खेतों में अधिक समय तक काम करना भी आसान होगा। इसी तरह बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम तेजी पकड़ जाएगा और उत्पादन भी बेहतर होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन

-

काले बादलों से दिन में छाया अधेरा, बारिश के नाम पर बूंदाबांदी

बिधूना। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। इससे उमस भरी गर्मी भी बढ़ी है। इस बीच बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार सुबह काले बादलों से दिन में अंधेरा हो गया लेकिन बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भारी गर्मी से राहत मिली। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी तो कहीं बारिश के आसार हैं। बुधवार को बिधूना कस्बा समेत आसपास बूंदाबांदी हुई कुछ जगहों बारिश हुई है। (संवाद)
-
जमकर बरसे बदरा, किसानों के चेहरे खिले
एरवाकटरा। बुधवार सुबह से हुई तेज बरसात ने जहां सुखाने के लिए डाली गई मक्का भीगने से किसान परेशान दिखे। वहीं धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए। झमाझम बारिश होने से किसानों ने खेत पर पहुंचकर रोपाई के लिए धान की पौध उखाड़नी शुरू कर दी। वहीं कुछ किसानों ने खेतों की जोताई भी की। जयसिंहपुर कनक निवासी जितेंद्र सिंह परिहार, मोनू जादौन, सतेंद्र सिंह आदि ने बताया कि अधिकांश किसानों की धान की नर्सरी तैयार है। अच्छी बरसात होने से किसानों को काफी लाभ हुआ है। धान किसानों के लिए झमाझाम बारिश वरदान साबित हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें