फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान की हत्या कर कुएं में फेंका शव, चेहरे पर बंधा मिला काला कपड़ा

Tue, 12 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-41-बीपी सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जगू में रविवार शाम से लापता किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार को गांव के पास एक कुएं में मिला।
विज्ञापन

मृतक के चेहरे पर काला कपड़ा बंधा था। कुएं के पास खून के निशान भी मिले हैं। परिजन ने रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सीओ के समझाने पर परिजन शांत हो गए।
गांव कल्याणपुर जगू निवासी बीपी सिंह (35) रविवार शाम करीब छह बजे घर से कूड़ा डालने के लिए निकले थे। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस की सूचना दी। तलाश के दौरान गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुरहा नदी के पास पुलिस को खून के धब्बे, एक तसला और युवक की चप्पलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

उधर, वहां से करीब एक किलोमीटर दूर एक पुराने सूखे कुएं में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। आसपास जांच के दौरान टूटी झाड़ियां संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं। वहीं शव पर भी घसीट कर लाने के निशान मिले।
उधर, शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक बीपी सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर से पत्नी संगीता, बेटा टीलू, हनी और बेटी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सीओ पी. पुनीत मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान फोर्स और एसओजी देर रात तक गांव में बनी रही।
परिजन के हंगामे और मांग को देखते हुए दिबियापुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, शुरुआत में ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया लेकिन सीओ के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

-
शव के ऊपर डाला गया सूखा चारा
घटनास्थल साफ बयां कर रहा था कि युवक की हत्या करने के बाद शव को छिपाने का भी प्रयास किया गया। दरअसल शव के ऊपर से सूखा चारा डाला गया था। अगर पुलिस तलाश करते वहां तक न पहुंचती तो किसी को शव पड़ा होने की भनक भी नहीं लगती।
-
कुएं में युवक का शव मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-पी. पुनीत मिश्रा, सीओ

फोटो-41-बीपी सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें