फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: किसान की जेब काटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को रिश्तेदारी में भैंस खरीदने आए किसान की जेब काटकर अज्ञात लोगों द्वारा 23 हजार रुपया पार कर दिए थे। जिसकी शिकायत किसान ने पुलिस की पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जेब काटने वालो की पुलिस ने तलाश चालू कर दी थी। जिसमें शनिवार की रात को मुखबिर की सूचना पर जेब काटने वाले युवक को पुलिस ने तमंचा सहित सहार मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इटावा जिला के ऊसरहार थाना क्षेत्र के गांव गिरधारीपुरा निवासी रामाधार पुत्र रामेश्वर दयाल अपने रिश्तेदार के यहां कैथावा भैस खरीदने जा रहे थे। तभी बिधूना से टेेंपो पर बैठकर जा रहे रामाधार की साथ बैठे युवकों ने जेब से 23 हजार रुपया पार कर दिए।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जेब काटने वाले युवकों की तलाश की। जिसमें पुलिस ने सहार मोड़ से अनूप पुत्र पप्पू सिंह निवासी बोधपुरा कस्बा तिर्वा हाल निवासी कीरतपुर बिधूना बताया है।पुलिस ने उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस व 2500 रुपया भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें