फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 07 Nov 2018 12:02 AM IST
auraiya
विज्ञापन
शिवकुमार गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम असेनी में सोमवार की रात घर की छत पर गए  किसान की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


असेनी निवासी शिव कुमार गुप्ता (52) पुत्र जयराम पांच नवंबर की रात लगभग 10 बजे मकान की छत पर गए थे। यह छज्जे से सटकर निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गए। चीख की आवास सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। शिव कुमार झुलसी अवस्था में अचेत पड़े मिले। परिजन इन्हें लेकर फफूंद रोड पर स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर पर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाजसेवी विनोद यादव, शेखर गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। विवेक ने बताया कि घर के छज्जे से सटकर निकले एचटी लाइन के तार को हटवाने के लिए पिता शिवकुमार की ओर से कई बार बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया। कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। विवेक ने बताया कि बिजली विभाग प्रार्थना पत्र पर ध्यान दे देता तो यह हादसा नहीं होता। विवेक ने घर के छज्जे से सटकर निकली एचटी लाइन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें