फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थानाक्षेत्र के बेला रोड पर गुरुवार को साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव बमनौहटी निवासी राजकुमार (65) साइकिल से किसी काम से बेला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड स्थित गांव मल्होसी मोड़ के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सहार सीएचसी भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे।
राजकुमार की छह बेटियां व तीन बेटे हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी श्वेता साथ रहती थी। हादसे के बाद पत्नी रानी देवी बेहाल रहीं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि वाहन की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें