फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पैमाइश करने आए अधिकारियों को किसानो ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में किसानों की मांगों की अनदेखी कर बुधवार को पैमाइश करने गई टीम को बैरंग लौटना पड़ा। किसानों ने खेतों के बीच से ओवरब्रिज निर्माण के नक्शे में बदलाव की मांग कर हंगामा किया। उनका कहना है कि ओवरब्रिज काफी आगे उतरने से उनको इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सूखमपुर नौगवा के रामप्रकाश, रमाकांत, अमर सिंह आदि किसानों का कहना कि रेलवे और तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है कि ओवरब्रिज को सभी की सहूलियत को देखते हुए नहर पर उतारा जाए। जबकि रेलवे के अधिकारी उनके खेतों की पैमाइश कर बीच में ओवरब्रिज का निर्माण कर रहे हैं। उन्हें मुआवजा भी पूरा नहीं दिया गया है।
इससे आक्रोशित किसानों और महिलाओं ने कानूनगो केके तिवारी, लेखपाल पवन दीक्षित, रेलवे अधिकारी ङीएस चंपिया आदि का विरोध कर भूमि की पैमाइश करने रोक दिया। किसानों ने तहसील कर्मियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नाला व सङ़क का निर्माण पूरा न करने का मामला उठाया। जिस पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसानों का कहना कि जब तक समस्या का हल नहीं हो जाता तब तक काम नहीं करने देंगे। रेलवे के ङीएस चंपिया का कहना कि किसानों की समस्या को उच्चाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें