फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बंगले में लगी आग, लाखों का सामना राख

विज्ञापन
आग लगने से बंगले से उठतीं लपटें - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर में तारों से निकली चिंगारी से किसान के छप्पर में आग लग गई। इसमें सारा सामान राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नियामतपुर निवासी लाल सिंह गुर्जर ने बताया कि वह खेतों के पास छप्पर रखे था। इसमें खेती से संबंधित सामान व फसल रखी थी। मंगलवार देर रात तारों से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई। लेकिन तब तक किसान का थ्रेसर, तख्त तथा 10 क्विंटल लाही जलकर राख हो गई। किसान का कहना है कि करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा है। क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें