फोटो-12 एयूआरपी 18रामवीर। फाइल फोटो
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के खुमानपुर निवासी किसान की शनिवार रात ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वे इटावा की भरथना मंडी से धान बेचकर घर लौट रहे थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रामवीर सिंह (35) अपने निजी ट्रैक्टर से धान बेचकर घर लौट रहे थे तभी भरथना थाना क्षेत्र के जारपुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में रामवीर ट्रैक्टर से उछलकर गड्ढे में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे ट्रैक्टर और शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भरथना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, पांच वर्षीय पुत्री आर्या और चार वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न है। (संवाद)