फोटो- 10 एयूआरपी 16 भारोत्तोलन में प्रदर्शन करता छात्र। स्रोत: शिक्षक
बिधूना। कानपुर के घाटमपुर स्थित सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। कानपुर मंडल में इन छात्रों ने प्रथम स्थान अर्जित किया। टीम ने 14 स्वर्ण व छह रजत पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने पदक जीते। । प्रतियोगिता में शामिल छह जनपदों में औरैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक मंजू सिंह ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों, कोच व अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं। व्यायाम शिक्षक उदय प्रताप सिंह जादौन के अनुसार विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के 20 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूल आने पर सभी मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों का स्वागत किया जाएगा।
-
इन्होंने जीते गोल्ड मेडल
गोल्ड मेडल जीतने वालों में अंडर 17 में अदिति शर्मा, अंजलि, वंदना, रोशनी, अंडर 19 में मुस्कान, सीता, वैष्णवी व, दिशा, बालक वर्ग अंडर 17 में शिवम यादव, प्रवीण कुमार व अमन सिंह व अंडर 19 में आदर्श कुमार, प्रतीक सिंह व आयुष रहे जबकि सिल्वर मेडल जीतने में कुमारी स्वीटी, खुशी शाक्य, अमन कुमार, अंश तिवारी, आदित्य सेजवार, चिरंजीवी पाल व मनीष प्रताप सिंह शामिल हैं।