फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव दशहरा निवासी एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव दशहरा निवासी अशोक कुमार (45) किसान थे। शनिवार दोपहर अपने खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव पुरवा धारा के पास पहुंचे, तभी दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर आ रही वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा देख कीमैन राजेंद्र सिंह ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फफूंद थाने के सब-इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचे बड़े भाई मनोज कुमार ने अशोक की शिनाख्त की। किसान की मौत की खबर मिलने ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें