फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हीटर के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 29 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट (औरैया)। घर में हीटर लगाते समय रविवार सुबह एक किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जसोदा निवासी अभिषेक उर्फ बीटू (42) किसान थे। रविवार सुबह वह घर में हीटर लगा रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिजन में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अभिषेक की शादी इटावा स्थित थाना भरथना के गांव पड़ियापुर निवासी विमला देवी से हुई थी। उनका एक 15 साल का बेटा विनीश यादव है। उनकी मौत से पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें