फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिहारीपुर ने खानपुर को हराकर जीता मैच

Mon, 29 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18-मैच में शॉट खेलने का प्रयास करते अतिथि।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। कंचौसी प्रीमियर लीग के पहले दिन रविवार को उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें बिहारीपुर टीम ने खानपुर औरैया को 18 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला रसूलाबाद और औरैया के बीच खेला गया। इसमें रसूलाबाद विजेता रहा।
विज्ञापन

बिहारीपुर के कप्तान राहुल सिंह ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 10-10 ओवर के इस मुकाबले में बिहारीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए। जवाब में खानपुर औरैया की टीम बिखर गई और 51 रनों पर ऑल आउट हो गई।
दूसरा मुकाबला रसूलाबाद और औरैया के बीच खेला गया। इसमें औरैया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 64 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी रसूलाबाद की टीम ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। इससे पहले मैच का शुभारंभ भूरे चौबे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर भूरा तिवारी, अवधेश कुमार, आशु शुक्ला, हर्षित सविता व शेरा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें