फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठे किसान के ऊपर टहनी गिरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए किसान जामुन के पेड़ के नीचे बैठ गया। इस बीच एक डाल टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिधूना थाना क्षेत्र के पुरवा मुनुशाह निवासी किसान राम सिंह शाक्य (60) रविवार सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत से लौटते समय गर्मी से बचने के लिए वह जामुन के पेड़ की नीचे बैठ गए। इस बीच पेड़ की डाल टूटकर रामसिंह पर जा गिरी। इसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के बड़े बेटे राजेश ने बताया कि प्रशासन को घटना की जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें