फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान ने कानूनगो पर पैमाइश के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना तहसील क्षेत्र के सहार ब्लाॅक के एक किसान ने कानूनगो पर पैमाइश के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेने का लगाया आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती को शिकायती पत्र दिया है। वहीं साक्ष्यों के तौर पर रिश्वत लेने का एक ऑडियो भी देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मधवापुर गांव निवासी शंभू दयाल बाथम ने डीएम नेहा प्रकाश को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग दो बीघा जमीन का 50 वर्ष पूर्व ग्रामसभा ने पट्टा किया था। कानूनगो केशव कुमार ने अशर्फी लाल को यह कहकर आधा बीघा जमीन गलत पैमाइश कर दे दी कि इनकी मेड़ बंदी की है। पीड़ित ने बताया कि मेड़ बंदी के नाम पर कानूनगो ने उससे 15 हजार रिश्वत भी ले ली, फिर भी रकबा नहीं नापा।
मामले में कानूनगो केशव कुमार ने उसे धमकाया। डीएम की ओर से मामले में एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए हैं। बिधूना एसडीएम हरिश्चंद्र ने बताया कि मधवापुर निवासी शंभूदयाल बाथम ने डीएम से कानूनगो की शिकायत की है। जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। तहसीलदार व नायब तहसीलदार मामले की जांच करेंगे। किसान व कानूनगो को नोटिस दिया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनते हुए जांच की जाएगी। मामले में किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बियर ठेका के सेल्समैन के साथ मारपीट

फफूंद। कस्बा के अछल्दा चौराहे पर स्थित बियर के ठेका सेल्समैन मुरादगंज निवासी बंटू ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात 10 बजे ठेका बंद करके एक लाख रुपये कैश बैग में लेकर अपने मालिक को देने के लिए चौराहे पर खड़ा था। कुछ लोगों ने आकर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने रात में रजनीश व सनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सेल्समैन के साथ मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। (संवाद)
-
बेकाबू कार नहर में गिरी, ग्रामीणों ने फंसे लोगों को बचाया
फोटो21एयूआरपी 38- नहर में गिरी कार को निकलवाते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक नागरिक
औरैया। कंचौसी से दिबियापुर की ओर जा रही एक हुंडई कार बेकाबू होकर अचानक से नहर में जा गिरी। इससे कार सवार चालक व उसका साथी चीखते हुए मदद की गुहार लगाने लगा। दोनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में घुसकर कार चालक व उसके साथी को बाहर निकाला।
इस घटना में कार चालक व उसके साथी को गंभीर चोटें आईं। वहीं कार चालक कंचौसी निवासी अनुज अवस्थी ने बताया की सामने से अचानक भैंस गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गयी और नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि ग्रामीण तुरंत आ गए। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में कंचौसी के गांव सूखमपुर निवासी नितिन दहशत में दिखाई दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें