फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ घंटे देर से कंचौसी स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

Mon, 04 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस। - फोटो : कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। बारिश के चलते ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। फरक्का एक्सप्रेस भी इसी कारण से आठ घंटे लेट रही।
विज्ञापन

ट्रेन रविवार रात अपने निर्धारित समय साढ़े 11 बजे आने के बजाय सोमवार सुबह सात बजे के बाद कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन लेट होने से कई यात्री लौट गए।
ट्रेनें लेट होने से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टूंडला व इटावा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बालुरघाट से दिल्ली होकर भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सोमवार को आठ घंटे की देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन आई। फरक्का के साथ-साथ चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से आधे घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।
उधर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर व प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि बारिश के कारण ट्रेनें देर से चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को समय-समय पर दी जा रही है।

सुपरफास्ट इंटरसिटी सात घंटे देर से आई

दिबियापुर। चार दिन पहले कानपुर रेलवे स्टेशन के आगे भाऊपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस की जनरल बोगी के डिब्बे बेपटरी हो गए थे। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी चल रही है। यह सिलसिला चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर इटावा की ओर जाने वाली ट्रेन 15483 महानंदा एक्सप्रेस (अलीपुर से नई दिल्ली) दोपहर 2:19 के बजाय चार घंटे देर से आई। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन 12180 सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस (आगरा से लखनऊ) सुबह 8:57 के बजाय सात घंटे देर से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की समस्या धीरे- धीरे सही हो रही है। जल्दी ही रूटीन समय पर ट्रेनें चलने लगेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें