फोटो-13-सपा कार्यालय पर रुक्मिणी निषाद व जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।स्रोत: जिलाध्यक्ष
औरैया। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार सपा जिला कार्यालय पहुंचीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुकुट व माला पहनाकर उनका सम्मानित किया। रुक्मिणी निषाद ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर सर्व समाज की महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उधर, उनका औरैया में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
कार्यक्रमों के बाद वह जालौन चली गईं। इस मौके पर सपा नेता महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, राजनारायण बघेल, खुशी लाल निषाद, लालजी शुक्ला, अनवर यादव, भगवती निषाद, मधु यादव, मीना कठेरिया उपस्थित रहीं। (संवाद)