फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात घंटे देर से आई फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कंचौसी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर इन दिनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। बारिश के चलते शनिवार को फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देर से और ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे देर से स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस, सुल्तानपुर, अकबरपुर, शाहगंज, आजमगढ़ आदि जगहों पर जाने वाले यात्री ट्रेन लेट होने से परेशान रहे। भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देर से चल रही। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन देर से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए।
वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी तीन घंटे देर से पहुंची। इससे कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज संगम तक जाने वाले यात्री परेशान रहे। कंचौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट होने की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें