फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात घंटे देर से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कोहरे के चलते मंगलवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे और फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देर से आई। ऐसे में ट्रेन के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि आए दिन ट्रेनें लेट होने से प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने से कानपुर, रूरा, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भटिंडा से चलकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे देर से पहुंची। इससे कानपुर, लखनऊ, बनारस, जौनपुर, पटना, सुल्तानपुर आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं इटावा-कानपुर मेमू भी एक घंटे देर से आई। इससे कानपुर, पनकी धाम, भाऊपुर, रूरा, झींझक आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें कोहरे के चलते लेट चल रही हैं। समय- समय पर यात्रियों को घोषणा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें